लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने अदालत को 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 13:58 IST

Open in App

अमरावती, 27 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर रही है। यह परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होनी थी।

सरकार ने उच्च न्यायालय में यह जानकारी दी। अदालत कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे कुछ अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

इससे पहले सरकार ने कहा था कि वह ‘‘छात्रों के भविष्य की रक्षा करने के लिए’’ परीक्षाएं कराएगी।

उच्च न्यायालय में जब याचिका सुनवाई के लिए आयी तो सरकार ने अपना रुख बदल लिया और कहा कि वह परीक्षा स्थगित कर रही है।

सरकार ने अदालत को बताया, ‘‘हम जुलाई में फिर स्थिति की समीक्षा करेंगे और फैसला लेंगे।’’

अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर