लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने शराब की कीमत 75 फीसदी बढ़ाई, 9000 करोड़ राजस्व की उम्मीद

By भाषा | Updated: May 5, 2020 13:31 IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में शराब की दुकानें लगभग 40 दिन बाद 4 मई को फिर से खुलीं और दुकानों पर पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी.

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए शराब की होम डिलीवरी कराएगीतमिलनाडु सरकार ने कहा कि गत 24 मार्च को लॉकडाउन के कारण बंद शराब की दुकानें राज्य में कुछ पाबंदियों के साथ सात मई से खुलेंगी।

आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को शराब की कीमत फिर 50 प्रतिशत बढ़ा दी। इससे एक दिन पहले ही शराब की कीमत 25 फीसदी बढ़ाई गई थी। राज्य में सोमवार को ही शराब की दुकानें खुली हैं। विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव ने कहा कि शराब की कीमत में असामान्य वृद्धि लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई कीमत तत्काल प्रभाव से अमल में आएगी।

राज्य सरकार ने शराब की दुकानें सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक खोलने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि शराब की कीमत में 50 प्रतिशत के इजाफे से सालाना तौर पर 9000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा। आंध्र प्रदेश में जहां 75 फीसदी शराब के दाम बढ़ाए गए हैं वहीं दिल्ली में शराब के दामों में 70 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। 

दिल्ली में आज से शराब की कीमतें ज्यादा होंगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया है। सरकार के इस कदम से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, “शराब की बोतलों के एमआरपी पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क”लगा दिया गया है। नए मूल्य मंगलवार से प्रभावी होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल