लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने 20 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 14:45 IST

Open in App

अमरावती, सात जून आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को समूचे राज्य में 20 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया। हालांकि कर्फ्यू के समय में दो घंटे की कटौती की गयी है जो 10 जून के बाद दिन में दो बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

कोविड कर्फ्यू सबसे पहले पांच मई को लगाया गया था जिसके 10 जून को खत्म होने की संभावना थी लेकिन महामारी की स्थिति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इसे 10 और दिन बढ़ाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में 20 जून तक सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक कामकाज होगा।

आंध्र प्रदेश में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों में कमी उल्लेखनीय कमी आयी है और संक्रमण दर घटकर अब 10 प्रतिशत हो गई है जो मध्य मई में 25 प्रतिशत हो गई थी। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम हुई है और अधिक संख्या में जनरल तथा आईसीयू बेड खाली हैं। साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी 700 टन रोजाना से घटकर अब 400 टन हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा