लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना कार्फ्यू 31 मई तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:39 IST

Open in App

अमरावती, 17 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर पहले से लागू कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर 31 मई तक करने का सोमवार को निर्णय किया।

राज्य में पांच मई से दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू है, जिसे मंगलवार (18 मई) को समाप्त होना था, लेकिन मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने महामारी समीक्षा के लिए हुई उच्चस्तरीय बैठक में कर्फ्यू को बढ़ाकर 31 मई तक करने का फैसला लिया।

मई के पहले सप्ताह में राज्य में 1,43,684 नये मामले आए हैं जबकि आठ से 16 मई के बीच संख्या बढ़कर 1,90,117 पहुंच गयी।

आंध्र प्रदेश में रोजाना 20,000 से ज्यादा नये मामले आ रहे हैं और पिछले छह दिनों में 16 को संक्रमण के रिकॉर्ड 24,171 नये मामले आए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया, ‘‘(कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के) अपेक्षित परिणाम के लिए कम से कम चार सप्ताह के लिए कर्फ्यू लागू होना चाहिए। इसलिए इसे जारी रखें।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जगन मोहन रेड्डी ने स्वास्थ्य अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों को कम करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे कोविड-19 से मरने वालों के बच्चों का खास ख्याल रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?