लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:42 IST

Open in App

अमरावती, 12 अक्टूबर आंध्रप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि वेतनमान संशोधन आयोग की सिफारिशों समेत उनकी मांगें नहीं नहीं मानी जाती हैं तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।

एपी संयुक्त कार्रवाई समित (जेएसी) और जेएसी, अमरावती के नेताओं ने मुख्य सचिव समीर शर्मा एवं सरकारी सलाहकार (लोक मामले) एस आर के रेड्डी से भेंट की और उन्हें तत्काल विचारार्थ एवं कार्रवाई हेतु दस मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

राज्य में मई, 2019 में वाईएसआर कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद यह पहली बार है कि कर्मचारियों अपनी पुरानी शिकायतों को लेकर सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है।

दोनों ही जेएसी के नेताओं ने कहा, ‘‘ हमने सरकार को बहुत समय दे दिया। हमने दो साल तक धैर्य से इंतजार किया किंतु हम अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकते। हम पर कर्मचारियों का गहरा दबाव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ग्यारहवें वेतनमान संशोधन आयोग द्वारा अपनी सिफारिश सौंपे जाने के बाद एक वर्ष बीत गया किंतु अब तक कार्रवाई नहीं की गयी है। हम आशा करते हैं कि सरकार दशहरा तक वेतनमान संशोधन पर घोषणा के साथ सामने आयेगी।’’

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव एवं सरकारी सलाहकार को सारी बातें समझाते हुए कहा गया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां