लाइव न्यूज़ :

बकाया वेतन की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:42 IST

Open in App

अमरावती, सात दिसंबर आंध्र प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने काफी समय से लंबित वेतन पुनरीक्षण समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उचित वेतनमान की उनके मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे। कर्मचारियों ने राज्य के विभिन्न शहरों में काले बैज लगाकर विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने वेतन पुनरीक्षण आयोग के सुझावों पर तत्काल अमल, मंहगाई भत्ते की सात बकाया किस्त का भुगतान, चिकित्सकीय खर्च की अदायगी और अंशदायी पेंशन योजना समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार को उनके धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन तेज कर देंगे।

आंध्र प्रदेश संयुक्त कार्यकारी समिति और आंध्र प्रदेश जेएसी अमरावती ने आंदोलन का नेतृत्व किया जिसमें आंध्र प्रदेश गैर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्यों तथा अन्य समूहों ने भाग लिया। इस बीच, सरकार ने कर्मचारियों को मनाने की कोशिश की और कहा कि वह उनके मुद्दों को सुलझाने के प्रति गंभीर है।

सरकार के सलाहकार (कर्मचारी मामले) एन चंद्रशेखर रेड्डी ने शाम को संवाददाताओं से कहा कि वेतन पुनरीक्षण समिति (पीआरसी) के सुझावों पर अमल की प्रक्रिया जारी है और मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में इस पर कार्रवाई का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बकाया मंहगाई भत्ता देने को भी राजी है।

कुर्नूल में आंध्र प्रदेश जेएसी के अमरावती अध्यक्ष बी. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि पीआरसी के सुझाव तीन साल पहले दिए गए थे, लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर अमल नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग