लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने नौकरी भर्ती कैलेंडर जारी नहीं किया, बेरोजगार युवकों में मायूसी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:46 IST

Open in App

अमरावती, 13 अप्रैल तेलुगु नववर्ष ‘उगाडी’ पर राज्य के लाखों बेरोजगार युवकों में मायूसी छाई रही क्योंकि आंध्र प्रदेश सरकार बहुप्रतीक्षित नौकरी भर्ती कैलेंडर जारी नहीं कर सकी।

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने 25 मार्च को घोषणा की थी कि उगाडी के अवसर पर भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों से कहा था कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।

उन्होंने कहा था कि कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों तथा पुलिस विभाग में खाली पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

बहरहाल, मंगलवार को उगाडी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने केवल ‘कल्याण कैलेंडर’ जारी किया, जिसके तहत विभिन्न नि:शुल्क योजनाओं में सीधा धन अंतरण की तारीख का जिक्र है।

जगन मोहन रेड्डी ने 30 मई 2019 को जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो घोषणा की थी कि हर वर्ष जनवरी महीना भर्ती का महीना होगा, जिसमें सरकारी विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।

इसके बाद सितंबर 2019 में उन्होंने घोषणा की कि सरकारी पदों पर भर्ती के लिए हर वर्ष एक जनवरी से 31 जनवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।

उनके वादे जनवरी 2020 या 2021 में पूरे नहीं हुए । हालांकि, मुख्य सचिव को अन्य विभागों के सचिवों एवं प्रमुखों के साथ मिलकर सभी विभागों में खाली पदों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘पदों की पहचान हो चुकी है लेकिन वित्त विभाग ने अभी तक आवश्यक मंजूरी नहीं दी है। विलंब का मुख्य कारण धन की कमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल