लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने महिला पुलिस पर अपना फैसला बदला

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:18 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), नौ दिसंबर वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी सरकार ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को बताया कि वह ‘ग्राम महिला संरक्षण कार्यदर्शी/वार्ड महिला संरक्षण कार्यदर्शी को महिला पुलिस का नाम देने और उन्हें महिला कांस्टेबल का दर्जा देने संबंधी अपना आदेश वापस ले रही है।

सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि महिला पदाधिकारियों पर थोपा गया ड्रेस कोड भी वापस लिया जा रहा है। वकील ने कहा कि सरकार गांव और वार्ड सचिवालयों में महिला पदाधिकारियों की सेवाओं के उचित उपयोग के तरीके तलाश रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत हलफनामा दायर किया जाएगा। यह सुनने के बाद अदालत ने मामले पर सुनवाई इस सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

राज्य सरकार द्वारा 23 जून, 2021 को जारी आदेश के खिलाफ अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने उक्त दलीलें दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू