लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश सरकार नयी पर्यटन नीति लेकर आयी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:06 IST

Open in App

अमरावती, 18 दिसंबर आंध्रप्रदेश सरकार राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन के प्रति नये दृष्टिकोण और बदलाव हेतु विभिन्न पहल के साथ एक नयी नीति लेकर आयी है।

आंध्रप्रदेश पर्यटन नीति, 2020-25 का लक्ष्य पर्यटन के लगातार बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए सशक्त पर्यटन ढांचा खड़ा करना एवं सभी संबंधित पक्षों के बीच जिम्मेदार पर्यटन पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

शुक्रवार को यहां राज्य मंत्रिमंडल ने नयी नीति को मंजूरी दी जिसमें कुछ प्रोत्साहनों के साथ निजी निवेश को आकर्षित करने की कोशिश की गयी है।

इस नीति के तहत सरकार की योजना में मुख्य बात राज्य में अहम पर्यटन स्थलों पर पंचसितारा एवं सातसितारा रेस्तराओं एवं होटलों का विकास करना है।

सबसे पहले कडप्पा में गांडिकोटा में ऐसी सुविधा होगी क्योंकि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी अपने गृह जिले में इसका विकास करने को इच्छुक है। गांडिकोटा भारत की भव्य घाटी के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है।।

उसके अलावा होर्सली हिल्स, नागार्जुन सागर, रूसिकोंडा (विशाखापट्टनम), तिरूपति, पोलावरम समेत 13 अन्य स्थान भी पंचसितारा एवं सातसितारा रेस्तराओं एवं होटलों के विकास के लिए चिह्नित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां