लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने पत्रकार, अधिवक्ता को सूचना आयुक्त नियुक्त किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:36 IST

Open in App

अमरावती, चार मई आंध्र प्रदेश सरकार ने आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत आंध्र प्रदेश सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्तों के रूप में नियुक्ति के लिए मंगलवार को एक पत्रकार और एक अधिवक्ता का चयन किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने वरिष्ठ पत्रकार यू हरि प्रसाद और अधिवक्ता के. चेन्ना रेड्डी का चयन एसआईसी पदों के लिए किया।

विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू चयन समिति की बैठक में शामिल नहीं हुए जबकि गृह मंत्री एम. सुचरिता अन्य सदस्य के रूप में इसमें शामिल हुईं।

समिति ने औपचारिक नियुक्ति के लिए दोनों नाम राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को भेजे।

आंध्र प्रदेश सूचना आयोग में वर्तमान समय में एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में है जबकि एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सहित पांच आयुक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र