लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने वाईएसआर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:56 IST

Open in App

अमरावती, सात जुलाई आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को वाईएसआर पुरस्कार विजेताओं की चयनित सूची की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की स्मृति में इस वर्ष पहली बार ये पुरस्कार दिये जायेंगे।

कुल 63 पुरस्कारों की घोषणा की गई है जिसमें 31 लोगों को जीवनपर्यन्त उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिए जायेंगे।

संपर्क सलाहकार जी वी के मोहन और प्रधान सचिव (राजनीतिक) प्रवीण प्रकाश के अनुसार, 14 या 15 अगस्त को ये पुरस्कार एक राजकीय समारोह में प्रदान किये जाएंगे।

राज्य सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मोहन और प्रकाश ने बताया कि सरकार के सलाहकार एस आर के रेड्डी की अध्यक्षता में एक समिति ने इस वर्ष विजेताओं का चुनाव किया है और इनमें 12 संगठन शामिल हैं जिन्हें जीवनपर्यन्त उपलब्धियों के लिए पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

समिति ने सात लेखकों का चुनाव किया जिनमें से एक को मरणोपरांत पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा आठ पत्रकारों को जीवनपर्यन्त उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया जाएगा जिनमें से तीन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।

वाईएसआर पुरस्कार के लिए आठ कोविड योद्धाओं का भी चयन किया गया है। जगन मोहन रेड्डी सरकार ने छह नवंबर 2019 को एक आदेश पारित कर वाईएसआर पुरस्कारों की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू