लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने पारंपरिक दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:12 IST

Open in App

अमरावती, (आंध्र प्रदेश), 31 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को पारंपरिक दवा के इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी जिसे एसपीएस नेल्लोर जिले के कृष्णापटनम जिले के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक बी आनंदैया द्वारा तैयार किया जा रहा है । इसे कोविड-19 के इलाज में चमत्कारिक दवा के तौर पर माना जा रहा है।

सरकार ने हालांकि, आनंदैया को आंखों में डालने वाली उस दवा की अनुमति नहीं दी है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे डालने के कुछ ही मिनट बाद ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में कोविड-19 की हुयी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सरकार ने तीन पारंपरिक दवाईयों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी जिनका नाम पी, एल और एफ है।

सरकार ने इस बात से आंध प्रदेश उच्च न्यायालय को भी अवगत करा दिया है । आनंदैया ने आदलत में एक रिट याचिका दायर कर दावा किया था कि जो दवाई उन्होंने बनायी है वह अनोखी है और यह प्रभावी सिद्ध हो चुका है तथा इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

आनंदैया ने कहा कि चूंकि वह पिछले कई सालों से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के तौर पर काम कर रहे हैं इसलिये उनकी दवाईयों को किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनकी मंशा अपनी बनायी दवा व्यवसायिक रूप से बेचने की नहीं है, वह इसे लोगों को मुफ्त देना चाहते हैं ।

सरकार ने कहा है कि मरीज डॉक्टरों की बतायी हुयी दवा लें और साथ में आनंदैया द्वारा तैयार की हुयी पारंपरिक दवा लें, जिसे कृष्णापटनम मेडिसीन के नाम से जाना जाता है । सरकार का कहना है कि यह व्यक्ति की व्यक्तिगत पसंद होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर