लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सामूहिक बलात्कार मामला : आरोपियों की तलाश में जुटी है गुंटूर पुलिस

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:03 IST

Open in App

अमरावती, 10 सितंबर आंध्र प्रदेश में बुधवार की रात हुई कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के कम से कम चार आरोपियों की तलाश में गुंटूर की जिला पुलिस रात-दिन जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि 26 साल की गृहणी के साथ सामूहिक बलात्कार की इस घटना में कम से कम चार आरोपी शामिल हैं। आरोपियों ने महिला के पति की पिटाई करके उसे पेड़ से बांध दिया, फिर महिला के साथ बलात्कार किया।

गुंटूर (सदर) के पुलिस अधीक्षक के. आरिफ हफीज ने शुक्रवार को फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह मामला अज्ञात संदिग्धों का है, लेकिन हम उनकी पहचान का प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के अनुसार घटना में चार लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि गुंटूर के सरकारी सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता की स्थिति अब स्थिर बतायी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले का खुलासा जल्दी होने की संभावना है।’’

पति-पत्नी मेदिकोंदुरु में एक समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से सत्तेनापल्ली स्थित अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी को उनकी बाइक के साथ जबरन खींच कर खेतों में ले गए और पीड़िता के पति की बुरी तरह पिटाई की। उन्होंने व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया और बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने पति-पत्नी को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बावजूद पति-पत्नी शिकायत दर्ज कराने सत्तेनापल्ली थाने गए, लेकिन वहां सिर्फ एक संतरी मौजूद था।

हालांकि, सत्तेनापल्ली के पुलिस उपाधीक्षक विजय भास्कर रेड्डी का दावा है कि कांस्टेबल ने पीड़िता की शिकायत लिखी और इस संबंध में तुरंत मेदिकोंदुरु पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी त्वरित कार्रवाई साबित करने के लिए हमारे पास कॉल डेटा भी है।’’

मामले में साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस, फॉरेंसिक दल मौके पर गए थे। शुरुआती संदेह के आधार पर पुलिस ने पास में ही बन रहे एक कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में लगे कुछ मजदूरों को हिरासत में लिया। इनमें से कुछ कामगार ओडिशा के थे जबकि कुछ श्रीकाकुलम और विजिआनगरम जिले के थे।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग