लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: ब्रिटेन से लौटे हजार से अधिक लोगों में से चार की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:18 IST

Open in App

अमरावती, 25 दिसंबर गत एक महीने में ब्रिटेन से आंध्र प्रदेश लौटे एक हजार से अधिक लोगों में से चार की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है और उनके नमूनों को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान तथा हैदराबाद के कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि उनमें कोरोना वायरस का नया प्रकार (स्ट्रेन) मौजूद है या नहीं।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त के. भास्कर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक महीने में ब्रिटेन से 1,148 लोग राज्य में आए और उनमें से 1,040 का पता लगाया जा चुका है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि उनमें से 18 लोग अन्य राज्यों से आए थे और 16 का पता गलत था।

उन्होंने कहा कि बाकी 88 का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भास्कर ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे 982 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

भास्कर ने कहा, “एनआईवी और सीसीएमबी में भेजे गए चार नमूनों के नतीजे आने में कम से कम तीन दिन लगेगा। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है।”

आयुक्त ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण का ट्रायल कृष्णा जिले में पांच स्थानों पर 28 दिसंबर को होगा।

उन्होंने कहा कि ट्रायल का मकसद यह देखना है कि वेब आधारित सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू