लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: विधान परिषद के चुनाव के लिए वाईएसआर कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:08 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), चार मार्च आंध्र प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। छठे उम्मीदवार ने परिषद के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। इन छह उम्मीदवार के साथ मंत्री बोत्सा सत्यनारायण, बुगाना राजेंद्रनाथ और लोक मामलों पर सरकार के सलाहकार सज्जला रामकृष्ण रेड्डी भी थे।

वर्तमान सदस्यों के छह वर्ष का कार्यकाल 29 मार्च को समाप्त होने पर परिषद की पांच सीटें खाली होंगी। इनमें से तीन पर मुख्य विपक्षी दल तेलगु देशम पार्टी के प्रतिनिधि थे।

वहीं जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित रामकृष्ण रेड्डी के निधन के चलते परिषद की एक सीट खाली हुई थी जिस पर उपचुनाव होना है। इस पर वाईएसआर कांग्रेस ने रेड्डी के बेटे चाल्ला भागीरथ रेड्डी को उतारा है।

सभी छह उम्मीदवारों का निर्वाचन अब महज औपचारिकता है क्योंकि इन सीटों के लिए किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग