आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2025 18:28 IST2025-04-13T18:27:49+5:302025-04-13T18:28:42+5:30

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Andhra Pradesh: Fire breaks out in firecracker factory, eight people die, Chief Minister orders probe | आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया

आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया

Highlightsआंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगीहादसे में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गएमुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने घटना की जांच के आदेश भी दिए और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा। 

राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। दुर्घटना अपराह्न लगभग 12:45 बजे हुई और अधिकारी फिलहाल शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पुलिस की मदद कर रहे हैं। 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने को भी कहा।

खबर- पीटीआई भाषा

Web Title: Andhra Pradesh: Fire breaks out in firecracker factory, eight people die, Chief Minister orders probe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे