लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh final selection list: 6 विभाग और 16,000 से अधिक पदों पर रिजल्ट जारी, 19 सितंबर को सीएम चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बांटेंगे नियुक्त पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 14:08 IST

Andhra Pradesh final selection list: योग्य अभ्यर्थियों की कमी के कारण लगभग 400 पद रिक्त रह गए हैं, जिन्हें अगली डीएससी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 15,000 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की पुष्टि हो चुकी है।चयनित अभ्यर्थियों में लगभग 7,000 महिलाएं (49.9 प्रतिशत) शामिल हैं।अभ्यर्थियों को 22 से 29 सितंबर के बीच आवंटित जिलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश सरकार ने छह विभागों में 16,000 से अधिक पदों के लिए जिला चयन समिति (डीएससी) परीक्षा के अंतिम परिणाम सोमवार को जारी किए। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कोना शशिधर के अनुसार, 5.7 लाख से अधिक आवेदनों में से 3.36 लाख अभ्यर्थी योग्य पाए गए, और डीएससी की अंतिम चयन प्रक्रिया में 16,000 से अधिक पदों को शामिल किया गया जिनमें से लगभग 15,000 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की पुष्टि हो चुकी है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शशिधर ने कहा, ‘‘सरकार ने छह विभागों में 10 प्रबंधन श्रेणियों के तहत 16,000 से अधिक पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।’’ उन्होंने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों की कमी के कारण लगभग 400 पद रिक्त रह गए हैं, जिन्हें अगली डीएससी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में लगभग 7,000 महिलाएं (49.9 प्रतिशत) शामिल हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण 19 सितंबर को एक आधिकारिक कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों को 22 से 29 सितंबर के बीच आवंटित जिलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उनकी नियुक्ति के स्थान तय किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि डीएससी भर्ती प्रक्रिया हर साल आयोजित की जाएगी, और आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इसे पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि 150 दिनों के भीतर स्कूल शिक्षा विभाग ने डीएससी–2025 प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, जो पूरे राज्य में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में विभाग की दक्षता और समर्पण को दर्शाता है।

टॅग्स :नौकरीएन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है