लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:55 IST

Open in App

अमरावती, 11 मार्च आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा शहर के पास स्थित एक केमिकल फैक्टरी के बॉयलर में बृहस्पतिवार को हुए धमाके की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे में घायल लोगों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में कार्य सुचारू रूप से चल रहा था और इसी दौरान अपराह्न करीब 3:15 बजे यह धमाका हुआ।

उन्होंने कहा कि बॉयलर में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई। हालांकि, काकीनाडा के आपातकालीन प्रतिक्रिया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया।

कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। यह फैक्टरी मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?