लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश : पंजीकरण और टिकट विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के साथ की ठगी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:37 IST

Open in App

अमरावती, 14 अगस्त आंध्र प्रदेश में लेखा संबंधी एक आंतरिक जांच में खुलासा हुआ है कि पंजीकरण और टिकट विभाग के कुछ कर्मचारियों ने दस्तावेज लेखकों की मिलीभगत से राज्य सरकार को पिछले एक साल के दौरान कथित तौर पर 5.40 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

विशेष मुख्य सचिव (राजस्व-पंजीकरण) रजत भार्गव के मुताबिक छह उप पंजीयकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि ठगी करने वालों से अब तक 1.37 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

रजत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ दस्तावेज़ लेखकों के खिलाफ भी 10 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और शेष राशि वसूलने की कोशिश भी की जा रही है।’’

जांच में पता चला है कि दस्तावेज़ लेखकों और विभाग के कर्मचारियों ने कथित तौर पर सॉफ्टवेयर में हेर-फेर किया और चालान के माध्यम से आवश्यक पंजीकरण शुल्क के भुगतान में सरकार को कम राशि दिखाई।

यह धोखाधड़ी कितने बड़े पैमाने पर हुई है, इसका पता लगाने के लिए अब तक 65 लाख से अधिक दस्तावेजों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र