लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: राज्यपाल से मिले निर्वाचन आयुक्त, पंचायत चुनाव के संबंध में राज्य सरकार की शिकायत की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:03 IST

Open in App

अमरावती, 18 नवंबर आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त एन रमेश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर वाई एस जगन मोहन सरकार के ''असंवैधानिक कृत्यों'' की शिकायत की, जिसने फरवरी में ग्राम पंचायत चुनाव कराने को लेकर मतभेद प्रकट किये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, रमेश कुमार ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रुख पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ''असंवैधानिक'' करार दिया है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के रुख को राज्य निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक निकाय की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाला बताया है।

राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा है कि जैसे ही स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिये हालात अनुकूल होंगे, राज्य सरकार स्थगित की जा चुकी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के बारे में तत्काल चुनाव निकाय को सूचित करेगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अब इस मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। निर्वाचन आयुक्त को बुधवार को होने वाली एक वीडियो कांफ्रेंस को रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने कथित रूप से संबंधित अधिकारियों को इस बैठक में शिरकत नहीं करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद उन्हें कांफ्रेंस रद्द करनी पड़ी।

निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल के साथ 40 मिनट तक चली बैठक के दौरान मुख्य सचिव के पत्र का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट रूप से एक संवैधानिक प्रक्रिया होने देने के मूड में नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रमेश कुमार ने राज्यपाल को स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिये उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिकाओं और राज्य निर्वाचन आयोग के रुख से भी अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण