लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश को बजट में कुछ नहीं मिला: राज्य के राजनीतिक दल

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:00 IST

Open in App

अमरावती, एक फरवरी आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने केंद्रीय बजट की यह कहते हुए आलोचना की कि उसमें राज्य के लिए कुछ नहीं है।

वाईएसआर कांग्रेस ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण पर 35000 करोड़ रूपये खर्च करने का केंद्र का निर्णय पूरे बजट में राज्य के लिए संतोष की एक मात्रा बात है।

मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी ने वाईएसआर कांग्रेस पर राज्य के हितों को केंद्र के हाथों ‘गिरवी रख’ देने और केंद्रीय बजट में आंध्रप्रदेश को कुछ नहीं दिला पाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने कहा कि बजट मध्यम वर्ग एवं गरीबों के लिए एक झटका है।

वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि बजट आंध्रप्रदेश के लिए निराशा है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसे केंद्रीय बजट नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु का बजट कहा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू