लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ने केन्द्र से की ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने की मांग

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:21 IST

Open in App

अमरावती 11 मई मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि आंध्र प्रदेश को मिलने वाली तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) के कोटे को बढ़ाकर 910 टन कर दिया जाए।

रेड्डी ने मंगलवार को इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि आंध्र प्रदेश को 24 अप्रैल तक 480 टन एलएमओ मिल रही थी जिसे आठ मई को बढ़ाकर 590 टन किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन की मांग में काफी वृद्धि आई है और मौजूदा एलएमओ कोटा पर्याप्त नहीं है। दस मई को चेन्नई और कर्नाटक से ऑक्सीजन आने में देरी हुई जिसके कारण तिरुपति में ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 के 11 मरीजों की दुर्भाग्यवश मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बेल्लारी से मिलने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाया जाए क्योंकि वहां जेएसडब्ल्यू संयंत्र में उत्पादन बढ़ा दिया गया है।

रेड्डी ने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘ इसलिए मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस मामले में हस्तक्षेप कर आंध्र का एलएमओ कोटा बढ़ाकर 910 टन कर दें और राज्य को 20 एलएमओ टैंकर भी प्रदान किए जाएं ताकि अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?