लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ने विवादित क्षेत्र में कराया ग्राम पंचायत चुनाव, क्षेत्र पर ओडिशा भी जताता है दावा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 00:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर/कोरापुट, 13 फरवरी ओडिशा सरकार के विरोध को नजरअंदाज करते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को कोरापुट जिले के कोटिया इलाके में ग्राम पंचायत चुनाव कराया। गौरतलब है कि इस क्षेत्र पर दोनों राज्य अपना-अपना दावा जताते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरापुट के जिलाधिकारी अब्दाल अख्तर ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर विवादित कोटिया क्षेत्र में चुनाव नहीं कराने का अनुरोध किया था और कहा था कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि आंध्र सरकार ने पोटू सेनारी में मतदान केंद्र बनाया और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।

आंध्र प्रदेश के एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ तथा 1,025 मतदाताओं में से 615 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें से 306 महिला मतदाता थीं।’’

शनिवार को आंध्र प्रदेश में चुनाव के दूसरे चरण में 2,786 पंचायतों के लिए मतदान हुआ।

ओडिशा सरकार कोटिया में चुनाव कराने के आंध्र प्रदेश के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय गई थी और शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को आंध्र सरकार को नोटिस जारी कर मामले पर सुनवाई 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे