लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा- 'मोदी हताशा में मुझे निशाना बना रहे हैं' 

By भाषा | Updated: January 7, 2019 18:17 IST

प्रधानमंत्री के रविवार को किए गए तंज को सत्तारूढ़ तेदेपा में नायडू के बेटे नारा लोकेश की बढ़ती अहमियत पर मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के रूप में देखा गया था। साथ ही राज्य की टैगलाइन 'सनराइज एपी' का उपहास उड़ाया था।

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें ‘हताशा’ के कारण निशाना बना रहे हैं।

मोदी ने नायडू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने, ‘‘ सन राइज (बेटे को बढ़ाने) के लिए राज्य को ‘‘सनसेट’’ (सूर्यास्त) की ओर ढकेल दिया। प्रधानमंत्री के रविवार को किए गए तंज को सत्तारूढ़ तेदेपा में नायडू के बेटे नारा लोकेश की बढ़ती अहमियत पर मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के रूप में देखा गया था। साथ ही राज्य की टैगलाइन 'सनराइज एपी' का उपहास उड़ाया था।

मोदी ने यह भी कहा था कि नायडू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस के आगे सर झुका कर अपने ससुर और तेदेपा के संस्थापक एन टी रामा राव की पीठ में एक बार नहीं बल्कि दो बार छुरा घोंपा है।

मोदी ने पांच लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा था, ‘‘ आंध्र प्रदेश में जो सत्ता में हैं, वो अपनी सत्ता बचाने के लिए इतने बेचैन हैं कि उन्होंने तेलुगु हितों से विश्वासघात किया और दूसरी बार एनटीआर (एनटी रामा राव) को धोखा दिया है।’’ 

नायडू ने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विकास से ‘जलते’ हैं इसलिए हताशा में उन पर हमला कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश सभी क्षेत्रों में (अन्य राज्यों से) आगे है और उसने सैकड़ों पुरस्कार हासिल किए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री जलते हैं और प्रतिशोधात्मक रवैया अख्तियार कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी ने शालीनता त्याग दी है और मेरे परिवार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। यह अपेक्षित था क्योंकि मोदी ने (राज्य के लिए) कुछ नहीं किया।’’ 

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूनरेंद्र मोदीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया