लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को तीन महीने का सेवा विस्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:34 IST

Open in App

अमरावती, 26 जून केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास की सेवा को तीन महीने के लिए बढ़ाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी।

वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी दास 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। आंध्र प्रदेश सरकार ने पिछले माह केन्द्र को एक पत्र लिखकर कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर दास की सेवा में एक जुलाई से तीन महीने का विस्तार करने का अनुरोध किया था।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इस संबंध में एक आदेश जारी कर आंध्र सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए दास को तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव दास अब 30 सितंबर तक काम कर सकेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आंध्र सरकार 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रेड्डी सुब्रहमण्यम को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य कैडर में वापस लाने की योजना बना रही है। सुब्रहमण्यम इस समय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार सुब्रहमण्यम को राज्य का अगला मुख्य सचिव बना सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos