आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 10 जून को जाएंगे दिल्ली

By भाषा | Updated: June 9, 2021 23:51 IST2021-06-09T23:51:18+5:302021-06-09T23:51:18+5:30

Andhra Pradesh Chief Minister to visit Delhi on June 10 | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 10 जून को जाएंगे दिल्ली

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 10 जून को जाएंगे दिल्ली

अमरावती, नौ जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने बृहस्पतिवार को दिल्ली जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि जगन पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए निधि जारी करने सहित राज्य के लंबित मामलों पर मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Andhra Pradesh Chief Minister to visit Delhi on June 10

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे