लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और पोलावरम परियोजना के लिए 55,656 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की मांग की।

पोलावरम परियोजना की बकाया राशि के अलावा मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय नदी जल के मुद्दों पर भी चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में रेड्डी ने संशोधित लागत के आधार पर 55,656 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की।

बैठक के दौरान रेड्डी ने यह भी बताया कि पोलावरम परियोजना में दिसंबर 2018 के बिल के साथ लगभग 1,779 करोड़ रुपये अब भी बकाया हैं।

उन्होंने कहा, “अधिक देर होने से राष्ट्रीय परियोजना की लागत और बढ़ेगी।”

उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल से 2005-06 के दौरान 44,574 परिवारों को निकाला जाना था लेकिन 2017-18 में यह संख्या बढ़कर 1,06,006 हो गई जिसकी वजह से भूमि अधिग्रहण राहत और पुनर्वास की लागत बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू