लाइव न्यूज़ :

आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:14 IST

Open in App

अमरावती, 14 जून आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को विजयवाड़ा स्थित राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन से मुलाकात की।

राज्यपाल कार्यालय ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी भारती भी थीं।

जगन और भारती ने राज्यपाल एवं उनकी पत्नी से करीब 40 मिनट तक बातचीत की।

वाईएसआर कांग्रेस के चार नेताओं को विधान परिषद् का सदस्य नामित करने के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया।

पूर्ववर्ती तेलुगुदेशम पार्टी की सरकार के वक्त नामित किए गए निवर्तमान विधान परिषद् सदस्यों का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो गया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा को मंजूरी दे दी और चार पूर्व विधायकों थोटा तिरूमुरतुलू, वाईएसआर के राज्य महासचिव लेल्ला अप्पी रेड्डी तथा नेता रमेश यादव एवं मोशेन राजू को विधान परिषद् के लिए नामित कर दिया।

तेदेपा ने तिरूमुरतुलू और अप्पी रेड्डी के नामांकन पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं। इसने कहा कि रमेश यादव भी पहले आपराधिक मामलों का सामना कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह