आंध्रपदेश के मुख्यमंत्री ने नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:48 IST2021-01-08T22:48:12+5:302021-01-08T22:48:12+5:30

Andhra Pradesh Chief Minister lays foundation stone for reconstruction of nine temples | आंध्रपदेश के मुख्यमंत्री ने नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी

आंध्रपदेश के मुख्यमंत्री ने नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी

अमरावती, आठ जनवरी आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पिछली तेदेपा शासन में विजयवाड़ा में सड़क चौड़ी करने के दौरान हटाये गये नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार को आधारशिला रखी।

सरकार ने राज्यों में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं की पृष्ठभूमि में यह काम शुरू किया है। मंदिरों मे तोड़फोड़ की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी।

शिलान्यास करने के समय पर सवाल उठाते हुए मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने मुख्यमंत्री की आलोचना की और कहा यदि मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों को इंसाफ के कठघरे में खड़ा नहीं किया जाता है तो लोग उनकी ‘चालबाजियों’ पर भरोसा नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री विजयवाड़ा की देवी कनका दुर्गा के धर्मस्थल इंद्राकीलाद्रि भी गये और 70 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजा की।

जगन रेड्डी ने कृष्णा नदी के तट पर दो पट्टियों का अनावरण किया, जहां प्रसिद्ध सनीश्वर स्वामी मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

यह मंदिर भी 2016 में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए हटाये गए मंदिरों में शामिल था।

प्रदेश तेदेपा अध्यक्ष के अत्चानायडू ने आरोप लगाया कि यह कदम मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना से ध्यान बंटाने के लिए है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस सैलजानाथ ने भी यह कहते हुए मुख्यमंत्री की आलोचना की कि मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना पर सफाई देना उनका दायित्व बनता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Andhra Pradesh Chief Minister lays foundation stone for reconstruction of nine temples

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे