लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिये सोरेन की आलोचना की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:06 IST

Open in App

अमरावती, सात मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने के लिये शुक्रवार को झारखंड के अपने समकक्ष हेमंत सोरेन की आलोचना की।

रेड्डी ने सोरेन के उस ट्वीट की आलोचना की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि उन्होंने केवल ''मन की बात'' की। बेहतर होता कि वह काम की बात करते।

सोरेन ने झारखंड में कोविड-19 हालात को लेकर प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यह ट्वीट किया था।

रेड्डी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''प्रिय हेमंत सोरेन, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन एक भाई के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारे बीच चाहे जितने मतभेद हों, इस स्तर की राजनीति से हमारा राष्ट्र केवल कमजोर ही होगा।''

मुख्यमंत्री ने लिखा, ''कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में यह समय किसी पर उंगली उठाने का नहीं बल्कि साथ मिलकर महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये हमारे प्रधानमंत्री के खड़े होने का है।''

मोदी ने बृहस्पतिवार को झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके राज्यों में कोविड-19 हालात के बारे में बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos