लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश उपचुनाव : वाईएसआरसी ने बाडवेल विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:30 IST

Open in App

अमरावती, दो नवंबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने मंगलवार को बाडवेल (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट पर फिर से जीत हासिल कर ली। वाईएसआर कांग्रेस (युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस) की उम्मीदवार ने एकतरफा मुकाबले में 90,089 के रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

वाईएसआर कांग्रेस की दसारी सुधा ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के पी. सुरेश को हराया। इस उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सुधा को मंगलवार को हुई मतगणना में 1,11,710 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को केवल 21,621 मत मिले।

इस सीट पर कुल 2,15,292 मतदाताओं में से 68.38 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मार्च में मौजूदा विधायक वेंकट सुब्बैया के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

वाईएसआर कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए सुब्बैया की पत्नी को प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सुब्बैया ने 2019 में 44,734 मतों से जीत दर्ज की थी। मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस की पी एम कमलअम्मा को महज 6,205 मत मिले और 3,635 मत नोटा को पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल