लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश उपचुनाव : वाईएसआरसी ने बाडवेल विधानसभा सीट बरकरार रखी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:45 IST

Open in App

अमरावती, दो नवंबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस मंगलवार को बाडवेल (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। वाईएसआर कांग्रेस (युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस) की उम्मीदवार ने एकतरफा मुकाबले में 90,089 के रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

वाईएसआर कांग्रेस की दसारी सुधा ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के पनातला सुरेश को हराया। इस उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सुधा को मंगलवार को हुई मतगणना में 1,11,710 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को केवल 21,621 मत मिले।

इस सीट पर कुल 2,15,292 मतदाताओं में से 68.38 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मार्च में मौजूदा विधायक वेंकट सुब्बैया के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

वाईएसआर कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए सुब्बैया की पत्नी को प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की, हालांकि मतों का अंतर पार्टी के तय लक्ष्य एक लाख से कम रहा।

सुब्बैया ने 2019 में 44,734 मतों से जीत दर्ज की थी। मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस की पी. एम. कमलअम्मा को महज 6,205 मत मिले और 3,635 मत नोटा को पड़े।

वाईएसआरसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने इस बेहतरीन जीत के लिए ट्वीट करके वाडवेल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने विजयी प्रत्याशी को बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए