लाइव न्यूज़ :

आंध प्रदेश उपचुनाव : बादवेल सुरक्षित सीट पर 15 उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:40 IST

Open in App

अमरावती, 13 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के बादवेल सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिये तीन प्रमुख दलों समेत अब चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार हैं । इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

बुधवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था और चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया ।

इस सीट से विधायक जी वेंकट सुब्बैया का इस साल मार्च में निधन हो जाने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है । प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस ने इस सीट से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं ।

मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी उपचुनाव से बाहर रहने का फैसला किया है क्योंकि वाईएसआर कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

पेशे से चिकित्सक दासारी सुधा इस सीट से वाईएसआर कांग्रेस की उम्मीदवार हैं । पूर्व विधायक पी एम कमलम्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कमलम्मा ने इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 2009 से 2014 में किया था ।

भाजपा ने युवा नेता पी सुरेश को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। जनसेना पार्टी ने कहा है कि इस चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करेगी जो भगवा पार्टी के लिये राहत देने वाला है।

इससे पहले जनसेना पार्टी ने कहा था कि दिवंगत विधायक की पत्नी बादवेल से चुनाव लड़ रही हैं इसलिये पार्टी इस चुनाव से अलग रहेगी ।

उपचुनाव का परिणाम दो नवंबर को आयेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू