लाइव न्यूज़ :

बिस्वभूषण हरिचंदन ने आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली, विभाजन के बाद राज्य के दूसरे राज्यपाल

By भाषा | Updated: July 24, 2019 14:13 IST

हरिचंदन जून 2014 में प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के दूसरे राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के लिए खासतौर से नियुक्त किए गए पहले राज्यपाल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिस्वभूषण हरिचंदन ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी प्रवीण कुमार ने विजयवाड़ा में अस्थायी राजभवन में एक कार्यक्रम में राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई।

बिस्वभूषण हरिचंदन ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी प्रवीण कुमार ने विजयवाड़ा में अस्थायी राजभवन में एक कार्यक्रम में राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई। जिस परिसर को पहले मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था, उसे नए राज्यपाल के लिए राजभवन के रूप में तब्दील किया गया है।

हरिचंदन जून 2014 में प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के दूसरे राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के लिए खासतौर से नियुक्त किए गए पहले राज्यपाल हैं। मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक, मुख्य सचिव एल वी सुब्रह्मण्यम और वरिष्ठ नौकरशाह शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।

हरिचंदन (85) ओडिशा के एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 1961 में ओडिशा उच्च न्यायालय के एक वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए थे। वह 1980 में भाजपा में शामिल हुए और ओडिशा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। हरिचंदन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 1975 में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों के ‘दमन’ के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। साल 1977 में हरिचंदन पहली बार ओडिशा विधानसभा में निर्वाचित हुए और विधि मंत्री बने।

उन्होंने ओडिशा मंत्रिमंडल में कई अन्य पद संभाले। हरिचंदन अच्छे लेखक भी हैं और विभिन्न मुद्दों पर उनके लेख ओडिशा में समाचारपत्रों मे प्रकाशित होते रहते हैं। उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया