लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश बंद : तेदेपा नेताओं को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 10:58 IST

Open in App

अमरावती, 20 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के, उनके कुछ कार्यालयों पर हुए हमलों के खिलाफ बुलाए गए बंद के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को एहतियाती तौर पर पार्टी के कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

कई वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है, ताकि वे बंद में शामिल ना हो पाए।

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजे तक बस सेवाएं सामान्य थीं।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंगलागिरी में तेदेपा के मुख्यालय, विशाखापत्तनम के कार्यालयों और अन्य स्थानों पर कथित रूप से तोड़फोड़ की थी और आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के प्रवक्ता के पट्टाभि राम ने एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इन हमलों के खिलाफ ही राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं