लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश बंद : तेदेपा नेताओं को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:31 IST

Open in App

अमरावती, 20 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ कार्यालयों पर हुए कथित हमलों के विरोध में बुलाए गए बंद को जनता ने कुछ खास महत्व नहीं दिया और बंद का मामूली असर देखने को मिला।

तेदेपा के सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बंद में भाग लेने के उनके प्रयासों को विफल करने के लिए तेदेपा के कई नेताओं को एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया गया और कई वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंद के दौरान बस सेवाएं सामान्य रहीं।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के राष्ट्रीय सचिव बी एस रामबाबू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंद के दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं आया है और सभी समाशोधन गृह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंगलागिरी में तेदेपा के मुख्यालय, विशाखापत्तनम के कार्यालयों और अन्य स्थानों पर कथित रूप से तोड़फोड़ की थी और आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के प्रवक्ता के पट्टाभि राम ने एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

तेदेपा प्रवक्ता के पट्टाभि राम ने पूर्व मंत्री नक्का आनंद बाबू को पुलिस नोटिस भेजे जाने पर आपत्ति जताते हुए कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी।

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी कार्यालयों पर हुए इन कथित हमलों के खिलाफ ही राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

हालांकि राज्य की गृह मंत्री एम सुचरिता ने हमलों में अपनी पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है।

तेदेपा सूत्रों ने कहा कि नायडू इन हिंसक घटनाओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराने के लिए उनसे मिलने का समय मांग रहे हैं।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने जगन के खिलाफ पट्टाभि राम की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए