लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, टीडीपी ने 128 प्रत्याशी घोषित किए, देखें किसे कहां से मिला टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 15:30 IST

Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: भाजपा लोकसभा की छह और विधानसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि तेदेपा लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।अब तक 128 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया था।

Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को इस सूची की घोषणा की। नए उम्मीदवारों की सूची के साथ तेदेपा ने अब तक 128 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ समझौते के तहत तेदेपा राज्य में 144 सीट पर चुनाव लड़ेगी। चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची लोगों के सामने रख दी है जो 2024 का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब, हम 34 नामों की एक और सूची सामने लाए हैं।’’ तेदेपा प्रमुख के मुताबिक, 34 सीट पर उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय को प्रमुखता दी गई है।

नायडू ने लोगों से तेदेपा उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने और चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। हाल ही में, आंध्र प्रदेश में राजग सहयोगियों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया था।

जिसके तहत भाजपा लोकसभा की छह और विधानसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि तेदेपा लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस समझौते के तहत पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024एन चन्द्रबाबू नायडूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया