लाइव न्यूज़ :

आंधप्रदेश : एलुरु में 22 लोग बीमार, उपमुख्यमंत्री को षड्यंत्र का संदेह

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:54 IST

Open in App

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 22 जनवरी आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के एलुरु शहर और पास के एक मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को कम से कम 22 लोगों के बीमार होने के मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए. के. के. श्रीनिवास ने किसी प्रकार के षड्यंत्र का संदेह जाहिर किया है।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले दिसंबर, 2020 में एलुरु में ही सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हो गए थे और उन्हें उल्टी और जी-मिचलाने की समस्या हुई थी।

पश्चिम गोदावरी जिले के पूल्ला जाकर पीड़ित परिवारों का हालचाल लेने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस रहस्यमयी बीमारी के पीछे षड्यंत्र से इंकार नहीं किया जा सकता है।

श्रीनिवास ने तेलुगू समाचार चैनल से कहा, ‘‘हम सोच रहे हैं कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं है। लोग जो बातें कर रहे हैं, उसे देखते हुए हमें भी संदेह है। इसलिए हम इससे इंकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन हम इसकी पुष्टि भी नहीं कर सकते हैं।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 22 लोग अचानक बेहोश हो गए, उनके मुंह से झाग निकलने लगा और उन्हें चक्कर आने लगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उपचार के बाद उनमें से छह मरीजों को छुट्टी दे दी गई है जबकि 15 लोगों को एलुरु के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति का पूल्ला मंडल मुख्यालय स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पीड़ितों के घरों, आसपास के होटलों और गुंडुगोलानु के सब्जी बाजार से पानी और भोजन के नमूने लिए हैं। हम मांस, चिकन, दूध, चावल और धन की खेती में प्रयुक्त उर्वरकों के नमूने भी ले रहे हैं।’’

मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार सिंघन, स्वास्थ्य आयुक्त के. भास्कर हालात का जायजा लेने के लिए एलुरु रवाना हो गए हैं।

पिछले साल दिसंबर में एलुरु में बीमार हुए लोगों के संबंध में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला की लोग ‘ऑरगेनोक्लोरीन’ के कारण बीमार हुए हैं लेकिन उसका स्रोत पेयजल नहीं है।

इस बीमारी पर एक सप्ताह से भी कम समय में काबू पा लिया गया था और जब हालात सामान्य होने लगे तो बृहस्पतिवार को फिर से पूल्ला में कुछ लोग बीमार होने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल