लाइव न्यूज़ :

आंध्र सरकार 10 लाख छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करागी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:13 IST

Open in App

अमरावती, पांच अक्टूबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के उद्देश्य से 'स्वच्छ' कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके तहत उन्हें गुणवत्तापूर्ण सैनिटरी नैपकिन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि इस देश में लगभग 23 प्रतिशत लड़कियां मासिक धर्म के दौरान स्कूल और कॉलेज नहीं जाती हैं और इन परिस्थितियों को बदलने के लिए, राज्य सरकार सरकारी संस्थान में शौचालयों में सुधार कर रही है और ‘स्वच्छ’ कार्यक्रम शुरु कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत महिला शिक्षकों, एएनएमएस और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महीने में एक बार सातवीं से 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मासिक धर्म को लेकर जागरूक किया जाएगा।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक दिशा एप और दिशा अधिनियिम के बारे में भी महिला पुलिस कर्मी जागरूक करेंगी और संयुक्त कलेक्टर (आसरा) ओरिएंटेशन कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे जबकि एक महिला शिक्षिका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

उसमें कहा गया है, “राज्य सरकार सातवीं से 12वीं कक्षाओं में पढ़ने वाली 10 लाख से अधिक छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी, प्रत्येक छात्रा को हर साल 120 नैपकिन मिलेंगे। इस पर 32 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।”

विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्राओं को सैनिटरी पैड के उचित निपटान के बारे में भी सिखाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos