लाइव न्यूज़ :

आंध्र : सरकार ने कई बड़े मंदिरों को बनाया कोविड केयर केन्द्र

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:58 IST

Open in App

अमरावती 17 मई आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच सरकार ने कई विशाल मंदिरों को कोविड केयर केन्द्रों में तब्दील कर दिया है।

आंध्र सरकार के जनसंपर्क विभाग एपीडीसी ने सोमवार को एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अन्नावरम, द्वारका तिरुमाला, विजयवाड़ा, कनिपकम, श्रीकालहस्ती, श्रीकाकुलम, महानंदी, सिंहाचलम, श्रीशैलम और पेदाकाकनी जैसे प्रमुख मंदिरों में कोविड केयर केन्द्र बनाए हैं।

एपीडीसी ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों का संचालन अब कोविड केयर केन्द्रों के तौर पर होगा। राज्य के 16 विशाल मंदिरों में 1000 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी जबकि छोटे मंदिरों में 25 बिस्तर उपलब्ध होंगे।

राज्य सरकार की ओर से अब तक 13 जिलों में कुल 115 कोविड केयर केन्द्रों की स्थापना की गयी है, जिसमें कुल मिलाकर 52,471 बिस्तरों की व्यवस्था है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 17,417 मरीज कोविड केयर केन्द्र में भर्ती हैं जबकि 35,054 बिस्तर खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे