लाइव न्यूज़ :

आंध्र : ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले मरीजों के परिजन को मिलेंगे 10 लाख रुपये

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:43 IST

Open in App

अमरावती 11 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुपति के एक अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के कारण जान गंवाने वाले कोविड-19 के 11 मरीजों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की।

दरअसल, तिरुपति के रुइया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में सोमवार रात को ऑक्सीजन आपूर्ति में आई बाधा के कारण कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत हो गयी।

चित्तूर के जिलाधिकारी एम हरि नारायणन ने बताया कि तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन को दोबारा भरने में करीब पांच मिनट की देरी हुई जिसके कारण ऑक्सीजन का दबाव कम हो गया और कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत हो गयी।

इस बीच, भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान की इंजीनियरों की एक टीम ने रुइया अस्पताल का दौरा कर ऑक्सीजन आपूर्ति का जायजा लिया और निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन को बेहतर सलाह दी।

राज्य में तमाम विपक्षी दल कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत के लिए जगन सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। विपक्षी दलों ने इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो