लाइव न्यूज़ :

आंध्र : स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान की शुरुआत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:20 IST

Open in App

अमरावती, दो अक्टूबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शनिवार को स्वच्छ आंध्र प्रदेश (सीएलएपी) अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि राज्य स्वच्छ दिखाई दे।

रेड्डी ने विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों में तैनाती के लिए लगभग 4,000 नए कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

राज्य सरकार 15वें वित्त आयोग अनुदान के तहत धन राशि का उपयोग कर रही है और इस कार्यक्रम के लिए शहरी निवासियों से 350 करोड़ रुपये उपयोगकर्ता शुल्क (कचरा उपकर) के रूप में एकत्र किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री पी आर सी रेड्डी के मुताबिक सरकार अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाने वाले कचरा उपकर की मात्रा पर काम कर रही है।

राज्य सरकार 124 शहरी स्थानीय निकायों में 40 लाख घरों के लिए 1.20 करोड़ रंगीन (नीला, हरा और लाल) कचरे के डिब्बों की आपूर्ति कर रही है। इसके लिए 15वें वित्त आयोग के अनुदान से 220 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग किया जाएगा।

नगर प्रशासन मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने कहा कि राज्य में सरकारी एवं निजी कंपनी के बीच भागीदारी के तहत 72 एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो