लाइव न्यूज़ :

रोसैया के निधन पर आंध्र और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:27 IST

Open in App

अमरावती ,चार दिसंबर अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया के निधन पर शनिवार को आंध्र और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने शोक व्यक्त किया। रोसैया तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके थे।

आंध्र के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने संदेश में कहा, “मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

वाई एस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद रोसैया तीन सितंबर 2009 से 25 नवंबर 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें अगस्त 2011 में तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया था। आंध्र के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि रोसैया के निधन से उन्हें बेहद दुख हुआ।

रेड्डी ने एक बयान में कहा, “अपने लंबे राजनीतिक सफर में रोसैया ने एक विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के रूप में बेहतरीन सेवा दी। उनका निधन दोनों तेलुगू भाषी राज्यों के लिए अपूरणीय क्षति है।”

विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू ने रोसैया को एक अच्छा प्रशासक और आर्थिक मामलों का जानकार बताया। जनसेना पार्टी के अध्यक्ष के. पबन कल्याण ने कहा कि रोसैया एक बेदाग छवि वाले नेता थे। आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एस. शैलजानाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू, नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपाध्यक्ष विष्णुवर्धन रेड्डी तथा राज्य के अन्य गणमान्य लोगों ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने कहा कि रोसैया के निधन से वह स्तब्ध रह गए। रवि ने कहा कि रोसैया एक वरिष्ठ नेता और सांसद थे जिन्हें उनकी प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता था।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल डॉ कोनिजेति रोसैया के निधन के निधन की सूचना पाकर बेहद दुख हुआ। वह बहुत अनुभवी, ज्ञानी और वरिष्ठ नेता थे। मैं उनके शोकाकुल परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो