लाइव न्यूज़ :

अंडमान के सांसद ने स्थानीय निवासियों को नौकरियों में सौ प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:22 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, तीन अगस्त अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस केन्द्र शासित प्रदेश के स्थानीय निवासियों को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर सरकारी नौकरियों में 100 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया है।

शर्मा ने सोमवार को मोदी को लिखे पत्र में कहा कि ऐसा कोई निर्णय लेने से अंडमान-निकोबार प्रशासन के तहत 7,500 रिक्तियों को भरने का काम समय पर पूरा होना सुनिश्चित होगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में उच्च साक्षरता दर की तुलना में रोजगार के पर्याप्त अवसरों की कमी के परिणामस्वरूप बेरोजगारी की चुनौतियां बढ़ी हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अंडमान-निकोबार की आबादी 3,79,944 और साक्षरता दर 86.27 प्रतिशत है।

सांसद ने अपने पत्र में लिखा, ''द्वीपों में प्रमुख निजी उद्योगों की अनुपस्थिति और पर्यटन क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चितता के कारण, अंडमान- निकोबार प्रशासन और केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभाग स्थानीय निवासियों को रोजगार प्रदान करने के प्रमुख और सबसे विश्वसनीय स्रोत हैं।''

शर्मा ने पत्र में कहा, ''अंडमान- निकोबार प्रशासन के ग्रुप 'सी' और ग्रुप 'बी' (अराजपत्रित) नौकरियों में आवेदन करने और रोजगार हासिल करने वाले अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने अंडमान-निकोबार के निवासियों के लिए बेरोजगारी की समस्या को और बढ़ा दिया है।''

उन्होंने कहा कि बाहर से आए उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं क्योंकि उन्हें द्वीपवासियों की तुलना में बेहतर कोचिंग और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

शर्मा ने कहा कि सरकार ने जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरियों में100 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का फैसला किया है।

सांसद ने प्रधानमंत्री से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए इसी तरह का आदेश देने का आग्रह किया।

शर्मा ने कहा कि उन्होंने "अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सरकारी प्रतिष्ठानों में पदों का आरक्षण" शीर्षक से गैर सरकारी सदस्य विधेयक का प्रस्ताव दिया है और छह अगस्त को इसके आने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह