लाइव न्यूज़ :

...और पांच साल की बच्ची के शरीर में धड़कने लगा 41 वर्षीय किसान का दिल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 13:01 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक दिसंबर चिकित्सा जगत के बेहद दुर्लभ मामले में इंदौर में 41 वर्षीय किसान के मरणोपरांत अंगदान से मिले हृदय को हवाई मार्ग से मुंबई भेजकर वहां के एक अस्पताल में भर्ती पांच साल की बच्ची के शरीर में प्रतिरोपित किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, अंग प्रतिरोपण से पहले यह बच्ची हृदय की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और किसान के मरणोपरांत अंगदान से उसे नयी जिंदगी मिलने की उम्मीद है।

इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बुधवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘मुंबई के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती पांच साल की बच्ची ऐसे विकार की शिकार थी जिसमें उसका हृदय और इसके आस-पास की जगह असामान्य रूप से बड़ी हो गई थी, जबकि 41 वर्षीय किसान के मरणोपरांत अंगदान से मिले हृदय का आकार सामान्य के मुकाबले छोटा था।’’

दीक्षित ने बताया, ‘‘अंगों के इस अजब-गजब संयोग के चलते ही बच्ची के शरीर में एक वयस्क व्यक्ति का हृदय प्रतिरोपित किया जा सका। मुंबई के अस्पताल में हृदय प्रतिरोपण की सर्जरी मंगलवार देर रात खत्म हुई जो चिकित्सा जगत में बेहद दुर्लभ है।’’ उन्होंने बताया कि हृदय प्रतिरोपण के बाद बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है और मुंबई के अस्पताल के डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खुम सिंह सोलंकी (41) के मरणोपरांत अंगदान से मिले हृदय को बच्ची के शरीर में प्रतिरोपित करने के लिए इंदौर से मंगलवार शाम हवाई मार्ग से मुंबई रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी देवास जिले के पिपलिया लोहार गांव के किसान सोलंकी 28 नवंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बावजूद सोलंकी की सेहत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, सोलंकी का परिवार शोक में डूबा होने के बावजूद उनके दिवंगत परिजन के अंगदान के लिए राजी हो गया और इसके बाद सर्जनों ने किसान के मृत शरीर से उनके हृदय के साथ ही उनका जिगर, दोनों गुर्दे और दोनों फेफड़े निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि सोलंकी का जिगर और दोनों गुर्दे इंदौर के तीन जरूरतमंद मरीजों को प्रतिरोपित किए गए, जबकि उनके दोनों फेफड़े हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय मरीज को प्रतिरोपित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि किसान के दोनों फेफड़ों को हवाई मार्ग से मंगलवार शाम हैदराबाद भेजा गया था।

अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में पिछले छह साल के दौरान दिमागी रूप से मृत 42 मरीजों का अंगदान हो चुका है। इससे मिले हृदय, जिगर, गुर्दे, आंखों और त्वचा के प्रतिरोपण से मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में जरूरतमंद मरीजों को नए जीवन की अनमोल सौगात मिली है। दूसरे सूबों में हवाई मार्ग से अंग पहुंचाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की