लाइव न्यूज़ :

और हवाईअड्डे स्थापित करने की प्रक्रिया तेज की जाए :चंद्रशेखर राव ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि राज्य में निजामाबाद जिले में एक हवाईअड्डे समेत छह प्रस्तावित स्थानों पर अतिरिक्त विमान पत्तनों के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाए।

तीन दिन के दौरे पर दिल्ली आए राव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर अनेक लंबित मुद्दों को उठाया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की भी योजना है।

राव ने पुरी के साथ मुलाकात में उन्हें सूचित किया कि इस समय तेलंगाना में केवल एक हवाईअड्डा हैदराबाद में है और उन्होंने 2014 में तेलंगाना के अलग राज्य बनाये जाने के समय प्रधानमंत्री से अतिरिक्त विमान पत्तन बनाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे