लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में देवी दुर्गा की प्राचीन प्रतिमा मिली

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 नवंबर जम्मू-कश्मीर में बडगाम पुलिस ने मंगलवार को काले पत्थर से निर्मित देवी दुर्गा की सातवीं सदी की एक प्रतिमा बरामद की है।

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि प्रतिमा 1300 साल पुरानी है और वह खाग इलाके से मिली है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय के अधिकारियों को प्रतिमा की परख करने के लिए बुलाया गया। इसकी पुष्टि हुई है कि देवी दुर्गा की प्रतिमा करीब सातवीं सदी की है।’’

अधिकारियों ने बताया, ‘‘देवी दुर्गा की यह प्रतिमा शेर पर सवार है, प्रतिमा का बायां हाथ कंधे के पास से नहीं है। प्रतिमा पर गांधार शैली का छाप है और दाहिने हाथ में कमल का फूल है।’’

बरामद प्रतिमा को अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?