लाइव न्यूज़ :

एनसीबी के सामने पेश नहीं हुयीं अनन्या पांडे

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश नहीं हुयीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आर्यन बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र हैं। एनसीबी ने पिछले हफ्ते अनन्या से दो दिन पूछताछ की थी और उन्हें सोमवार को फिर बुलाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह करीब 11 बजे एजेंसी के समक्ष पेश होना था लेकिन वह तीसरे दौर की पूछताछ के लिए नहीं आईं।

इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि शुक्रवार को अनन्या से आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। 2019 में हिंदी सिनेमा में प्रवेश करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री से बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी।

आर्यन खान फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान एनसीबी को अनन्या और आर्यन के बीच व्हाट्सऐप चैट के कुछ अंश मिले। अधिकारी इस बारे में और जानकारी एकत्र करना चाहते हैं इसलिए अनन्या को एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

बृहस्पतिवार को एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं