'हिंदू लड़की' के बाद 'मुस्लिम महिला' पर बोले BJP नेता अनंत कुमार हेगड़े, कांग्रेस नेता की 'मुस्लिम बीवी' पर टिप्पणी
By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2019 14:09 IST2019-01-28T14:09:53+5:302019-01-28T14:09:53+5:30
भारतीय जनता पार्टी( BJP) के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अक्सर अपने विवादित बयान के लिए सुर्खियों में रहते हैं। कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा है, अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए।

'हिंदू लड़की' के बाद 'मुस्लिम महिला' पर बोले BJP नेता अनंत कुमार हेगड़े, कांग्रेस नेता की 'मुस्लिम बीवी' पर टिप्पणी
भारतीय जनता पार्टी( BJP) के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का 'हिंदू लड़कियों' वाले बयान का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उनका एक और विवादित बयान सामने आ गया है। इस बार मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव को लेकर दिया है। दिनेश गुंडु राव कनार्टक के कांग्रेस अध्यक्ष हैं।
बीजेपी नेता अनंत हेगड़े ने कांग्रेस दिनेश गुंडु राव पर उनकी पत्नी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा था, 'मैं दिनेश गुंडु राव को एक ऐसे आदमी के तौर पर जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।'
बता दें कि दिनेश गुंडु राव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े से कुछ सवाल पूछे थे। उन्होंने ट्वीट किया, ''केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी उपलब्धियां क्या रही हैं?
कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? मैं इस बात को लेकर बहुत निश्चित हूं कि ऐसा कोई काम नहीं हुआ होगा। मुझे अफसोस है कि ऐसे लोग मंत्री बन गए हैं और सांसद के रूप में चुने जाने में सफल हैं।'
@AnantkumarH
— Dinesh Gundu Rao (@dineshgrao) January 27, 2019
Wht are ur achievements after becoming a Union Minister or as MP?
Wht are ur contributions for Karnataka’s development?
All I can say for sure,it’s deplorable tht such people have become ministers & have managed to get elected as MP’s. https://t.co/IMtjPSj9aK
इस उक्त ट्वीट का जवाब देते हुए, बीजेपी नेता अनंत हेगड़े ने लिखा, ''मैं इन सवालों का जवाब जरूर इस शख्स को दूंगा लेकिन उससे पहले वह अपनी कृपया उपलब्धियों का खुलासा करें? मैं इस शख्स को केवल इस तरह जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।'
I shall definitely answer this guy @dineshgrao's queries, before which could he please reveal himself as to who he is along with his achievements?
— Anantkumar Hegde (@AnantkumarH) January 27, 2019
I only know him as a guy who ran behind a Muslim lady. https://t.co/8hVJ2wQXMU
बीजेपी नेता अनंत हेगड़े के इस पर्सनल कमेंट के बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे दुख है कि बीजेपी नेता ने पर्सनल मुद्दे को सार्वजनिक करने की कोशिश की है। इससे उनका स्तर पता चलता है। ऐसे बयानों से पता है कि इन्हें अपनी संस्कृति की कोई प्रवाह नहीं है। '
Sad to see @AnantkumarH stoop to such low levels as to bring in personal issues.
— Dinesh Gundu Rao (@dineshgrao) January 28, 2019
Guess it’s his lack of culture.
Guess he hasn’t learnt from our Hindu scriptures.
Time hasn’t run out, he can still try and become a more dignified human. https://t.co/AaX5OuUAVb
''अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए''
कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा है, अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समाज की प्रथामिकता के बारे में सोचना चाहिए और जाति के बारे में। बता दें कि हेगड़े ने न केवल हिंदू लड़की की सुरक्षा को लेकर बयान दिया बल्कि ताजमहल पर भी बयान दिया है।
#WATCH: Union Minister Ananth Kumar Hegde in Kodagu, "We have to rethink about priorities of our society. We shouldn’t think of caste. If a Hindu girl is touched by a hand, then that hand should not exist." #Karnatakapic.twitter.com/4uVNnIrNeu
— ANI (@ANI) January 27, 2019
''ताजमहल को मुस्लिमों ने नहीं बनाया था''
हिंदू महिला सुरक्षा के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने ताजमहल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी। एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था। तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें तो हमारे ज्यादात्तर घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाएंगे।
अनंत कुमार हेगड़े का परिचय
अनंत कुमार हेगड़े वर्तमान में केन्द्र में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में कर्नाटक मंत्री हैं। वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अनंत कुमार हेगड़े लगातार पांच बार एक ही जगह से सांसद बने हैं वे कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। हेगड़े का जन्म उत्तर कन्नड जिले में 20 मई 1968 को हुआ था। इनके पिता का नाम श्री दत्तात्रेय हेगड़े और माता का नाम ललिता हेगड़े हैं।