आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:33 IST2021-02-21T19:33:49+5:302021-02-21T19:33:49+5:30

Anantapuram district of Andhra Pradesh selected for Prime Minister Kisan National Award | आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

अमरावती, 21 फरवरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों का 99.6 प्रतिशत भौतिक सत्यापन पूरा करने को लेकर जिले को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

जिलाधिकारी जी. चंद्रुदू को 24 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर पात्रता और वास्तविकता का निर्धारण करने के लिए भौतिक सत्यापन के वास्ते पांच प्रतिशत लाभार्थियों को बिना किसी क्रम के चुना गया था।

जिले में कुल 5,76,972 लाभार्थी हैं, जिनमें से 28,269 को सभी 63 मंडलों में भौतिक सत्यापन के लिए चुना गया था।

भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार सत्यापन के बाद 235 लोग योजना के लिए अयोग्य पाए गए।

केंद्र द्वारा 2018-19 किसानों के लिए आय सहायता योजना शुरू की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में, 5,76,972 लाभार्थियों को 205.43 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Anantapuram district of Andhra Pradesh selected for Prime Minister Kisan National Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे